इंतशार

So, this is a small piece that I had composed in March, 2018.

हम हर रात इक्कीस रुपए की चाय पीते हैं,
वो लोग हर दिन बीस रुपए में जीते हैं।
तिहत्तर प्रतिशत लेकर हम गीदड़,
बराबर हक़ हो सबका फिर दोहराते हैं।
उन बेआवाज़ चीखों को,
फिर कलम से बेजान लकीरें घिस-घिस कर,
ज़िंदा हैं हम,यह यकीन दिलाते हैं।

कल फिर कोई इक्कीस साल का कुलदीप भुझा,
उससे पहले कोई ख़ाक-ए-फ़राज़ हुआ,
इन सबको फिर नायक बतलाते हैं।
"और नया क्या हुआ ?"
कमोड पे अगली सुबह अखबार के पन्नों से यह फरमाते हैं।

उधारी को ताकत,गरीब को मुफ्तखोर,और 
वहशी को भगवान 
हर तमाशे से जी बहलाते हैं,
हम वो लोग हैं जो अपना बलात्कार आईने में देख,
ताली बजाते हैं।

मुँह घोंटे हैं सबने एक दूसरे के,
और"शोर है शहर में"यह शिकायत लगाते हैं।

फ़र्ज़ करो – इब्न-ए-इंशा

These are some of the couplets from the famous Nazm by Ibn-e-insha. Maybe this will confuse you like I was confused, but as Hulk said in Endgame These are confusing times. Maybe we all need to rehash our memories to handle this tragedy of isolation and uncertainty better. Also, read Ibn-e-Insha’s work from rekhta (https://www.rekhta.org/poets/ibn-e-insha)

फ़र्ज़ करो हम अहल-ए-वफ़ा हों, फ़र्ज़ करो दीवाने हों 
फ़र्ज़ करो ये दोनों बातें झूटी हों अफ़्साने हों
Suppose we are loyal in love, Suppose we are crazy as well
Suppose both these things are lies and tales
फ़र्ज़ करो ये जी की बिपता जी से जोड़ सुनाई हो
फ़र्ज़ करो अभी और हो इतनी आधी हम ने छुपाई हो
Suppose this tragedy of my heart is just a fiction narrated by heart
Suppose there is more to it and half have been concealed
फ़र्ज़ करो तुम्हें ख़ुश करने के ढूँढे हम ने बहाने हों 
फ़र्ज़ करो ये नैन तुम्हारे सच-मुच के मय-ख़ाने हों
Suppose one finds excuses to make you happy
Suppose in reality your eyes are brewery
फ़र्ज़ करो ये रोग हो झूटा झूटी पीत हमारी हो 
फ़र्ज़ करो इस पीत के रोग में साँस भी हम पर भारी हो
Suppose this affliction of mine is just a lie, lie is my love for you
Suppose in this affliction of love even breathing is fatiguing
फ़र्ज़ करो ये जोग बजोग का हम ने ढोंग रचाया हो 
फ़र्ज़ करो बस यही हक़ीक़त बाक़ी सब कुछ माया हो
Suppose this union-separation is just a fiction created by us
Suppose this is the only reality rest all is an illusion

कहाँ आ के रुकने थे रास्ते कहाँ मोड़ था उसे भूल जा – अमजद इस्लाम अमजद

If you have lost something and are in the process of moving on, this is a Ghazal for you by Amjad Islam Amjad. For more of his works please visit rekhta (http://rekhta.org)

कहाँ आ के रुकने थे रास्ते कहाँ मोड़ था उसे भूल जा  
वो जो मिल गया उसे याद रख जो नहीं मिला उसे भूल जा 
Where did the paths stop? Where were the turns? forget them,
Things that you got remember them, things that you couldn't, forget them
वो तिरे नसीब की बारिशें किसी और छत पे बरस गईं 
दिल-ए-बे-ख़बर मिरी बात सुन उसे भूल जा उसे भूल जा
The rains of your fortune have blessed some other roofs
Oh my oblivious heart listen to me forget them forget them
मैं तो गुम था तेरे ही ध्यान में तिरी आस तेरे गुमान में 
सबा कह गई मिरे कान में मिरे साथ आ उसे भूल जा 
I was lost in your thoughts, your hope and your despair
The morning breeze asked me to come along forget them
किसी आँख में नहीं अश्क-ए-ग़म तिरे बअ'द कुछ भी नहीं है कम 
तुझे ज़िंदगी ने भुला दिया तू भी मुस्कुरा उसे भूल जा
Not a single eye is wet and nothing is incomplete without you
Life has forgotten you, you too smile forget them
कहीं चाक-ए-जाँ का रफ़ू नहीं किसी आस्तीं पे लहू नहीं
कि शहीद-ए-राह-ए-मलाल का नहीं ख़ूँ-बहा उसे भूल जा 
There are no stitches on lacerations, not single sleeve has blood
No one has given life for sorrow forget them
 
क्यूँ अटा हुआ है ग़ुबार में ग़म-ए-ज़िंदगी के फ़िशार में
वो जो दर्द था तिरे बख़्त में सो वो हो गया उसे भूल जा
Why are you trapped in these clouds of sadness
This pain was in your fortune it happened forget them
तुझे चाँद बन के मिला था जो तिरे साहिलों पे खिला था जो 
वो था एक दरिया विसाल का सो उतर गया उसे भूल जा
The one who met you like a moon, the one who bloomed on your shores
Those  were just the drifts of union those have passed forget them

तुम हक़ीक़त नहीं हो हसरत हो – जॉन एलिया

If you are in love (or you think you are in love) you should read Jaun Elia. This is the translation of one of his Ghazals.

तुम हक़ीक़त नहीं हो हसरत हो
जो मिले ख़्वाब में वो दौलत हो
You are not a reality, but, just a desire
The peace that I find in my dreams
तुम हो ख़ुशबू के ख़्वाब की ख़ुशबू
और इतने ही बेमुरव्वत हो
You are the fragrance of fragrance's dream
And in defiance of all my wishes
तुम हो पहलू में पर क़रार नहीं
यानी ऐसा है जैसे फुरक़त हो
You are in my arms, but, I am not at peace
It is same as that we are separated
है मेरी आरज़ू के मेरे सिवा
तुम्हें सब शायरों से वहशत हो
This is my wish that other than me
You hate all the poets
किस तरह छोड़ दूँ तुम्हें जानाँ
तुम मेरी ज़िन्दगी की आदत हो
How can I leave you, my love?
You are the disposition of my life
किसलिए देखते हो आईना
तुम तो ख़ुद से भी ख़ूबसूरत हो
Why do you use a mirror?
You are more beautiful than yourself
दास्ताँ ख़त्म होने वाली है
तुम मेरी आख़िरी मुहब्बत हो
The story is about to end
You are my last love